निगम कमिश्रर ने बिल्डिंग ब्रांच पर कसा शिकंजा

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2017 - 10:37 AM (IST)

पटियाला (राजेश) : हमेशा ही चर्चा में रहने वाली नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच पर निगम के नए कमिश्रर गुरप्रीत सिंह खैहरा ने शिकंजा कस दिया है। बिल्डिंग ब्रांच के जो कर्मचारी और अधिकारी लोगों के 6-6 महीने नक्शे पास नहीं करते थे, उनकी अब खैर नहीं है। कमिश्रर ने लोगों की शिकायतों के बाद आदेश जारी कर दिए हैं कि बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी हर गुरुवार दोपहर 2.30 से 3.30 बजे तक जनता दरबार लगाएंगे।

शहर में मछली मार्कीट के लिए निगम को करनी पड़ रही है माथा पच्ची: फैक्टरी एरिया में मछली मार्कीट हटाने के बाद मछली मार्कीट के लिए नई जगह देना नगर निगम के लिए बड़ी सिरदर्दी बना हुआ है। पहले नगर निगम ने सनौरी अड्डा के पास मछली मार्कीट के लिए जगह अलाट कर दी थी परंतु मछली मार्कीट वालों ने इस जगह के लिए मना कर दिया है। दूसरी तरफ हाईकोर्ट ने नगर निगम से कहा है कि मछली मार्कीट के लिए जगह अलाट की जाए परंतु नगर निगम के पास शहर में ऐसी कोई जगह नहीं, जहां लोगों को इस मार्कीट पर एतराज न हो, जिस कारण नगर निगम को मछली मार्कीट के लिए माथा पच्ची करनी पड़ रही है। 

मछली मार्कीट के अधिकारियों की तरफ से इस संबंधी निगम कमिश्रर गुरप्रीत सिंह खैहरा के साथ मीटिंग की गई। इस मीटिंग में नगर निगम के एस.ई. इंजी. एम.एम. स्याल, एल.ए. अशोक विज भी मौजूद थे। मीटिंग दौरान फैसला हुआ कि लैंड ब्रांच से खाली पड़े स्थानों की डिटेल लेकर उन स्थानों का दौरा किया जाए, जिससे मार्कीट के लिए जगह अलाट की जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News