अध्यापिका की पिटाई कारण 7 वर्षीय मासूम अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 08:07 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब (मग्गो): जिले के गांव मारवा के सरकारी एलीमैंटरी स्कूल में अध्यापिका द्वारा एक बच्चे को कथित तौर पर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। अध्यापिका द्वारा बच्चे को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि बच्चे के दाएं हाथ की एक अंगुली में गंभीर चोट लग गई। बच्चे को फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।

इस संबंधी घायल बच्चे की मां नरेंद्र कौर ने बताया कि रणबीर सिंह (7) गांव मारवा के सरकारी एलीमैंटरी स्कूल गया हुआ था। स्कूल में खेलते समय रणबीर का किसी अन्य बच्चे के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद स्कूल की अध्यापिका ने उनके बच्चे रणबीर सिंह को बेरहमी से पीटा। इस दौरान बच्चे के दाएं हाथ की एक अंगुली में गहरी चोट लग गई, जिस पर रणबीर सिंह के स्कूल के अन्य बच्चे उसे घर छोड़ कर गए। इसके बाद जब रणबीर सिंह ने उन्हें घटना की जानकारी दी तो वह रणबीर सिंह को सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब में उपचार के लिए ले आए, जहां पर डाक्टरों ने उसे चैकअप कर दाखिल कर लिया। फिलहाल रणबीर सिंह का इलाज हो रहा है। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दे दी गई है।
 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News