बिना टिकट यात्रा करने वालों से वसूला जुर्माना

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 02:33 PM (IST)

लुधियाना(विपन): फिरोजपुर मंडल के सीनियर डी.सी.एम. द्वारा मंडल के अधीन पड़ते स्टेशनों व ट्रेनों में औचक छापामारी कर बिना टिकट यात्रियों, अवैध वैंडरों व रेलवे के नियम कानून तोडऩे वाले लोगों को काबू कर जुर्माना वसूल किया।


सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा ने बताया कि बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों व रेलवे के अन्य नियम कानून तोडऩे वाले लोगों को काबू करने के लिए फिरोजपुर मंडल के अधीन पड़ते स्टेशनों पर औचक छापामारी की गई। इस दौरान 850 के करीब लोगों को बिना टिकट व रेलवे के अन्य नियम कानून तोडऩे के आरोप में काबू कर 3 लाख 16 हजार 675 रुपए जुर्माना वसूल किया गया।

सीनियर डी.सी.एम. मोनू लूथरा ने फिरोजपुर मंडल के अधीन पड़ते लुधियाना, फिरोजपुर, जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर स्टेशनों व इन स्टेशनों के रूट पर चलने वाली तकरीबन सभी प्रमुख ट्रेनों में औचक छापामारी की। छापामारी के दौरान उनके साथ अजय पाल सिंह, वरिन्द्र, आशुतोष, रमाकांत, देवी लाल, दीपक सभी सी.एम.आई. व भिन्न-भिन्न स्टेशनों का चैकिंग स्टाफ शामिल था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News