पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता,10 करोड़ की हैरोइन सहित 2 काबू

punjabkesari.in Sunday, Mar 18, 2018 - 04:25 PM (IST)

 खन्ना:खन्ना पुलिस  ने मिजोरम से आई एक लड़की और उसके साथी से 2 किलो हैरोइन बरामद की है।जानकारी के अनुसार  पुलिस ने जी.टी. रोड खन्ना पर गांव अलौड़ के पास नाकाबंदी की हुई थी।

इसी दौरान कार की तलाशी लेकर उसमें से सवार युवक और युवती से 2 किलो हैरोइन बरामद की। हैरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में  कीमत 10 करोड़ है। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवक का नाम राज कुमार सक्सेना पुत्र कैलाश चंद्र निवासी ईस्ट सगरपुर नई दिल्ली और लड़की का नाम लासों वनली न्यू लूम है। युवती मिजोरम की रहने वाली है।   

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एन.डी.पी. सी.  एक्ट के अंतर्गत थाना सदर खन्ना में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  इस संबंधी एस. एस.पी माहल ने बताया कि कथित आरोपियों से पूछताछ दौरान यह बात सामने आई है कि यह दिल्ली से बड़े स्तर पर हैरोइन लाकर पंजाब में अलग-अलग स्थानों पर नशे की तस्करी करते हैं । उन्होंने यह 2 किलो हैरोइन भी जालंधर और नाभा में सप्लाई करनी थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News