3 हैरोइन स्मगलर गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 09:43 AM (IST)

अमृतसर(स.ह.): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने विशेष नाकाबंदी दौरान हैरोइन का धंधा करने वाले 3 तस्करों जिनमें एक महिला भी शामिल है, को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी सुरिन्द्र सिंह सोनू पुत्र अमरीक सिंह  निवासी कांगड़ा कालोनी हाल न्यू प्रताप नगर, कर्म सिंह  कम्मा पुत्र प्रीतम सिंह  निवासी सराए संत राम नया कोट और परमजीत कौर पत्नी कर्म सिंह  के कब्जे में से एक बीट कार, एक्टिवा, 200 ग्राम हैरोइन और 1.80 लाख रुपए बरामद कर थाना रामबाग में मामला दर्ज कर लिया गया। सी.आई.ए. स्टाफ प्रमुख इंस्पैक्टर जोगा सिंह  ने बताया कि गिरफ्तार किए गए इन आरोपियों से प्राथमिक पूछताछ की जा रही है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News