5 ग्राम हैरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 12:03 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): थाना पी.ए.यू. की पुलिस ने एक तस्कर को 5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी मेजर सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान बनी चोपड़ा निवासी टिब्बा रोड के रूप में हुई है। पुलिस ने वीरवार को डायरी काम्पलैक्स के पास से उसे तब गिरफ्तार किया जब वे एक्टिवा पर नशे की सप्लाई देने जा रहा था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News