अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिस कर्मचारी की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 05:45 PM (IST)

घल्लखुर्द(दलजीत): थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत पड़ते गांव सुलहाणी-वाड़ा जवाहर सिंह वाला रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पंजाब पुलिस के कर्मचारी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुखजीत सिंह पुत्र हाकम सिंह निवासी गांव सुलहाणी पंजाब पुलिस में सिपाही के तौर पर थाना मल्लांवाला में तैनात था। गत रात्रि वह अपने मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था कि गांव सुलहानी से वाड़ा जवाहर सिंह वाला लिंक सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस चलते उसकी  मौत हो गई।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News