एस.टी.एफ. ने फिर पकड़ी 5 करोड़ की हैरोइन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2017 - 10:30 AM (IST)

लुधियाना(अनिल): स्पैशल टास्क फोर्स (एस.टी.एफ.) ने एक बार फिर पाकिस्तान बॉर्डर पर जमीन में दबाकर रखी गई 5 करोड़ रुपए की हैरोइन की खेप पकडने में कामयाबी हासिल की है। इस तरह पिछले 1 माह के दौरान अब तक एस.टी.एफ. 40 करोड़ की हैरोइन बरामद की है। 

एस.टी.एफ. लुधियाना रेंज के इंचार्ज एस.आई. हरबंस सिंह ने बताया कि  एस.आई. जसपाल सिंह की पुलिस टीम  थाना मेहरबान के अधीन आते गांव जगीरपुर कालोनी में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अमरीक सिंह पुत्र फौजा सिंह निवासी तेलूमल थाना ममरोट फिरोजपुर ने पंजाब में सप्लाई करने के लिए पाकिस्तान से हैरोइन की खेप मंगवाकर इसे फिरोजपुर बॉर्डर के नजदीक पाकिस्तान की साइड जमीन में छुपाकर रखा है। 

इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर में डी.टी. मल पुलिस पोस्ट के पासे जाकर दबिश दी गई, जहां से जमीन में दबाई गई 1 किलो हैरोइन मिली, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पाकिस्तान से हैरोइन की खेप लेकर आने वाला आरोपी मलकीत सिंह पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News