पंजाब निकाय चुनाव परिणाम एक नजर में
punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 06:01 PM (IST)
जालंधर: पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान सम्पन्न हो चुका है। मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। मतों की गिनती शुरु हो चुकी है। चुनाव जालंधर, अमृतसर व पटियाला नगर निगमों और 29 नगर परिषदों व पंचायतों के लिए हुअा।
चुनाव परिणाम एक नजर
-गोराया की 13 सीटों में 10 पर कांग्रेस,1-1 पर अकाली बीजेपी की जीत
- नगर पंचायत भोगपुर में 8 पर कांग्रेस तथा 5 पर अकाली दल जीता
-बिलगा में कांग्रेस ने 8, अकाली दल ने 3 व आजाद उम्मीदवारों ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की।
-शाहकोट में कांग्रेस ने 12 व आजाद ने एक सीट पर जीत दर्ज की। यहां शिअद, भाजपा व आप का खाता भी नहीं खुला।
- नरोट जैमल सिंह नगर पंचायत में कांग्रेस का परचम। सभी 11 की 11 सीट पर कांग्रेस उमीदवार जीते।
- कपूरथला के भुलत्थ में कांग्रेस ने 5, अकाली-भाजपा ने 4, आप ने एक व आजाद ने दो सीटों पर जीत दर्ज की।
- नगर पंचायत हंडिआया में भाजपा 2 सीटों पर विजेता।
- फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में वार्ड 5 से कांग्रेस की किरण सूद, वार्ड 6 से हरविंदर सिंह और वार्ड 8 से हरप्रीत सिंह विजयी घोषित।
- नगर पंचायत ढिलवा के 11 वार्डो में से 6 पर कांग्रेस जीती।
-गोराया में सभी 13 सीटों के परिणाम घोषित। कांग्रेस 10 व अकाली दल व भाजपा ने एक-एक सीट जीती, जबकि एक सीट पर आजाद उम्मीदवार विजयी रहा।
- राजासांसी में कांग्रेस ने सभी 13 वार्डों में जीत दर्ज की।
- फतेहगढ़ साहिब के अमलोह में वार्ड 10 से भाजपा की पूनम जिंदल विजयी घोषित।
- कपूरथला के बेगोवाल में सभी 13 सीटों का रिजल्ट घोषित। कांग्रेस ने 5, अकाली-भाजपा ने 4, निर्दलीय व आप ने 1-1 सीट पर जीत दर्ज की।
- कपूरथला के ढिलवां की 11 सीटों में से कांग्रेस ने 6, अकाली-भाजपा ने 3 व आजाद ने 2 सीटों पर कब्जा जमाया।