भाजपा के मजबूत प्रत्याशी हैं सोम प्रकाश

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2017 - 12:54 PM (IST)

 जालंधरःपूर्व आई.ए.एस. अधिकारी व राजनीतिज्ञ सोम प्रकाश भारतीय जनता पार्टी से संबंध रखते हैं। वह पंजाब विधानसभा के सदस्य हैं और फगवाड़ा हलके का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह जालंधर के पूर्व डिप्टी कमिश्नर भी रह चुके हैं। उनके राजनीतिक सफर पर नजर डालें तो 2009 में उन्होंने होशियारपुर संसदीय हलके से लोकसभा का चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए। इस दौरान फगवाड़ा के सिटिंग एम.एल.ए. स्वर्णा राम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने पर उन्हें राज्य मंत्रिमंडल से हटाया गया। ऐसी स्थिति में भाजपा को इस सीट से एक नए चेहरे की जरूरत थी । भाजपा ने 2012 के चुनावों में सोमप्रकाश को फगवाड़ा से प्रत्याशी के रूप में उतारा। इस चुनाव को जीतकर सोमप्रकाश विधानसभा के सदस्य बने। 2017 के चुनावों में उन्हें भाजपा के मजबूत प्रत्याशी के रूप में देखा जा रहा है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News