जलालाबाद से चुनाव लड़ने को लेकर सुर्खियों में मान

punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2017 - 01:36 PM (IST)

जालंधरः  सांसद भगवंत मान 2014 से संगरूर लोकसभा हलके का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2011 में उन्होंने मनप्रीत सिंह बादल के राजनीतिक दल पी.पी.पी. के जरिए सक्रिय राजनीति में कदम रखा। 2012 में उन्होंने लहरागागा विधानसभा हलके से चुनाव लड़ा लेकिन चुनाव हार गए। 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) ज्वाइन कर ली और ‘आप’ के टिकट पर संगरूर लोकसभा हलके से चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज सुखदेव सिंह ढींडसा को 2 लाख वोटों से पराजित कर पंजाब की राजनीति में नया रिकार्ड बनाया। 2017 के चुनावों में भगवंत मान ‘आप’ के स्टार प्रचारक के साथ ही जलालाबाद से चुनाव लडने को लेकर सुर्खियों में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News