टेक्नोलॉजी के दौर में सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं  सी.एम.बादल

punjabkesari.in Friday, Jan 20, 2017 - 05:28 PM (IST)

जालंधरःविधानसभा चुनाव में फेसबुक,टि्वटर,वाट्सएप अादि पर घमासान मचा हुअा है। सभी पार्टियों के छोटे से लेकर बड़े नेता तक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं लेकिन पंजाब के सी.एम. सोशल मीडिया से किनारा किए हुए हैं।

बादल के अलावा शायद ही कोई एेसा नेता हो जो सोशल मीडिया पर प्रचार न कर रहा हो। वहीं देखा जाए तो छोटे बादल यानि कि सा.एम.बादल के बेटे तथा डिप्टी सी.एम.सुखबीर सिंह बादल पूरी तरह विपक्ष की जवाबी कार्रवाई में जुटे हुए हैं। लंबी जो बादलों का गढ़ तथा सी.एम.का विधानसभा हलका है उसका प्रचार सिर्फ डोर-टू-डोर तक सीमित है। 

दूसरी तरफ भगवंत मान,सुखबीर बादल तथा कैप्टन अमरेंद्र सिंह को देखा जाए तो ये प्रचार के साथ-साथ लाईव वीडियो तथा अपसी वार तक को सोशल मीडिया के पोस्ट कर रहे हैं। कैप्टन अमरेंद्र सिंह के पंजाब दा कैप्टन,कैप्टन अमरेंद्र सिंह स्मार्ट फोन,कैप्टन अमरेंद्र सिंह लाईव समेत कई प्रोग्राम चला रहे हैं। वहीं भगवंत मान के भगवंत मान लाईव,भगवंत मान पंजाब की शान तथा भगवंत मान अाप के नाम से अकाऊंट चल रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News