गुरुद्वारा घल्लूघारा साहिब में पंथ विरोधियों की सुरक्षा में लगी पंजाब पुलिस: सुखबीर

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2017 - 12:43 AM (IST)

चंडीगढ़(पराशर): शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने काहनूवान साहिब में गुरुद्वारा घल्लूघारा साहिब का माहौल खराब करने के लिए पंथ विरोधी ‘मस्सेरंगढ़ों’ के गठबंधन, सिख विरोधी कांगे्रस पार्टी और अपने आप बने जत्थेदारों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी ङ्क्षनदा की है। 

 

सुखबीर ने पंजाब पुलिस के व्यवहार की भी ङ्क्षनदा की जो सिख संगत की भावनाओं का सत्कार करने की बजाय कांग्रेस की शह प्राप्त सिख विरोधी टोले से मिल गई और गुरुद्वारा घल्लूघारा साहिब, काहनूवान में गुर मर्यादा बहाल करने की मांग को लेकर शांतमय ढंग से प्रदर्शन कर रहे अकाली नेताओं और वर्करों के खिलाफ केस दर्ज कर दिए। उन्होंने मांग की कि अकाली वर्करों के खिलाफ सभी केस वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि मस्सेरंगढ़ों, कांग्रेसी गुंडों और खुद बने जत्थेदारों का सिख विरोधी टोला खालसा पंथ से टक्कर न ले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News