अब 4 साल से अधिक खेल संगठनों की कमान नहीं सभाल पाएंगे अधिकारी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 02:43 PM (IST)

चंडीगढ़ः अब से पंजाब सरकार का कोई भी अधिकारी चार साल से अधिक खेल संघ या संस्था का वैकल्पिक कार्यालय नहीं संभाल पाएगा। उल्लेखनीय है कि आई.पी.एस. और आई.ए.एस. अधिकारी नौकरी में रहते हुए कई वर्षों से विभन्न खेल विभागों का कार्यभार संभाल रहे है। इसलिए पंजाब सरकार ने इस पर रोक लगा दी है।


पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह मामलों और न्याय) एन.एस. कलसी अब केवल एेसे अधिकारी हैं जो खेल संगठन का कार्य देख रहे हैं। वह राज्य टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष और पंजाब ओलंपिक संघ (पी.ओ.ए.) के उपाध्यक्ष हैं।पंजाब टेबल टेनिस एसो. का आखिरी चुनाव दिसंबर 2010 में हुआ था। इसका मतलब है कि वह 6 वर्षों से अधिक के लिए  कार्यभार संभाल रहे  हैं। इसके साथ ही 8 रिटायर्ड आई.पी.एस. तथा आई.ए.एस.अधिकारी राज्य के विभिन्न खेल संस्थाओं को संभाल रहे हैं।  पर अब ऐसा नहीं होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News