RSS कार्यकत्र्ता की हत्या को लेकर राजनाथ सिंह सख्त

punjabkesari.in Tuesday, Oct 17, 2017 - 07:01 PM (IST)

फिरोजपुर: केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को हुसैनीवाला सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी के दर्शकों के लिए बनाई गई दर्शक दीर्घा का उद्घाटन किया।

 

सिंह ने विभिन्न अधिकारियों से भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा प्रबंधों पर बात की तथा सीमावर्ती इलाकों के किसानों की समस्याएं जानीं। इस दर्शक दीर्घा का निर्माण मई 2015 में शुरू किया गया था। इसका उद्घाटन 26 जनवरी 2016 को होना था लेकिन उस समय पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान के आतंकवादियों का हमला होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। बिना औपचारिक उद्घाटन के ही दर्शक दीर्घा हालांकि शुरू कर दी गई थी। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान कमल शर्मा ने बताया कि सिंह ने लुधियाना में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रविंदर गोसाईं की हत्या के संबंध में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह से इस मामले की तेजी से जांच करने को कहा।

 

मुख्यमंत्री ने सिंह को बताया कि पुलिस को हत्या के संबंध में पुख्ता सुराग हाथ लगे हैं। गोसाईं के हत्यारे जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। गौरतलब है कि लुधियाना में मंगलवार सुबह शाखा से लौट रहे आरएसएस प्रचारक रविंदर गोसाईं की अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां मारकर हत्या कर दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News