टीचरों के आए अच्छे दिन, अब मिलेगा इतना पे-स्केल

punjabkesari.in Thursday, Apr 27, 2017 - 12:13 AM (IST)

पटियाला(प्रतिभा): राज्य सरकार के रमसा के तहत चलाए जा रहे मॉडल स्कूलों में काम कर रहे टीङ्क्षचग और नॉन-टीङ्क्षचग स्टाफ की सैलरी में सरकार ने काफी बढ़ौतरी कर दी है। अब स्टाफ को बढ़ी हुई नई सैलरी मिलेगी। इसके लिए सरकार ने संशोधित पे स्केल की नोटीफिकेशन भी जारी कर दी है। नई सरकार ने स्कूलों के टीङ्क्षचग और नॉन-टीङ्क्षचग स्टाफ को खुश करते हुए सैलरी स्केल में काफी बढ़ौतरी की है। खासकर नॉन-टीङ्क्षचग स्टाफ की सैलरी में बड़ा इजाफा हुआ है। क्लर्क व डाटा एंट्री आप्रेटर की मौजूदा सैलरी 5910-20200 प्लस ग्रेड पे 1950 रुपए है। जोकि बढ़कर अब 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 3200 रुपए हो गई है।


ये होंगे संशोधित स्केल
पी.जी.टी. का मौजूदा पे स्केल 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 4200 रुपए है जोकि संशोधित होने के बाद अब 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 5400 रुपए हैं। पी.जी.टी. की सैलरी में 1200 रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं टी.जी.टी. इंगलिश, पंजाबी, ङ्क्षहदी, मैथ्स, एस.एस.टी., साइंस और कम्प्यूटर वालों की मौजूदा सैलरी 10300-34800 और ग्रेड पे 3600 है। जोकि बढऩे के बाद अब सैलरी 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 5000 रुपए हो गई है।

 

यानी 1400 रुपए सैलरी में इजाफा हुआ है। फिजीकल एजुकेशन टीचर की मौजूदा सैलरी 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 3600 रुपए है जोकि अब 10300-34800 और प्लस ग्रेड पे 5000 रुपए हो गई है। ड्राइंग टीचर की मौजूदा सैलरी 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 3600 रुपए है। जोकि बढ़कर 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 4400 रुपए हो गई है। वहीं क्लर्क व डाटा एंट्री आप्रेटर की मौजूदा सैलरी 5910-20200 प्लस ग्रेड पे 1950 रुपए है। जोकि बढ़कर अब 10300-34800 प्लस ग्रेड पे 3200 रुपए हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News