शादी का झांसा देकर नाबालिगा से महीनों तक बनाता रहा शारीरिक संबंध, मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 07:49 AM (IST)

बठिंडा (विजय): मौड़ पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी अनुसार 16 वर्षीय रानो (काल्पनिक नाम) निवासी मौड़ खुर्द ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि वकील सिंह निवासी मौड़ खुर्द उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ 5-6 महीने तक दुष्कर्म करता रहा।

जब उसने आरोपी को शादी करवाने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ दुष्कर्म करवाने में आरोपी की बहन बिंद्र कौर व जीजा लखवीर सिंह ने आरोपी का साथ दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News