दो बच्चों की मां से रेप,जेल में सजा काट रहा है पति

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 04:36 PM (IST)

अमृतसरः घर में महिला को अकेली देख 2 लोगों द्वारा उसके साथ रेप करने का मामला सामने अाया है।

 

जानकारी के अनुसार अजनाला के गांव तलवंडी राय की दो बच्चों की मां मनदीप कौर को घर में अकेली देख गांव के दो व्यक्ति मुख्तार सिंह और लखबीर सिंह ने घर में धुस उसके साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि इसका पति गुरबाज सिंह इस समय जेल में एक केस में सजा काट रहा है। पीड़ित महिला ने इंसाफ  के लिए वाल्मीकि संघर्ष दल पंजाब के चेयरमैन हरदीप सिंह भगाली की अगुवाई में पुलिस अमृतसर देहाती के एस.एस.पी को लिखत शिकायत दे  इंसाफ की मांग की है।

 


इस मौके  भगाली ने पीड़ित महिला बारे जानकारी देते हुए बताया कि इसका पति गुरबाज सिंह इस समय  एक केस में सजा काट रहा है और वह अपने सुसराल गांव सराए में रह रही है। बीते दिन गांव के दो व्यक्तियों ने घर मे जबरदस्ती दाखल होकर उसके साथ रेप किया। उन्होंने बताया पुलिस थाना अजनाला की तरफ से दिए गए शिकायती पत्र पर कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। ए.एस.आई. गुरदीप सिंह का कहना है कि जांच कर बनती कार्रवाई की जाएगी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News