विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले 2 नामजद

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 10:38 AM (IST)

भटिंडा(विजय): थाना दियालपुरा पुलिस ने विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार रीटा (काल्पनिक नाम) ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि 21 जून को वह घर में सो रही थी।

सुबह लगभग 3 बजे गुरजंट सिंह और फौजी निवासी बुर्ज राजगढ़ दीवार से उसके घर में दाखिल हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसे कोई नशीली वस्तु सुंघा दी जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News