बहन की चीखें सुन मदद के लिए पहुंची बड़ी बहन, बचाने पर फाड़ डाले उसके कपड़े

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 11:33 AM (IST)

फिल्लौर(भाखड़ी): लड़की के साथ दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम रहने पर लड़कों ने लड़की के सिर पर हमला कर उस बदहवास कर दिया। चीखें सुन कर जब बड़ी बहन उसे छुड़वाने गई तो आरोपी बड़ी बहन पर भी हमला कर उसके कपड़े फाड़ कर फरार हो गए। सिविल अस्पताल में दाखिल गांव तुरां की रहने वाली पीड़ित की बड़ी बहन ने बताया कि उसका घर गांव के बाहर खेतों में है। गत शाम 6 बजे के करीब उसके माता-पिता काम के संबंध में गए हुए थे।

पीछे घर में दोनों बहनें अकेली थीं। अचानक उसे घर के बाहर छोटी बहन के चीखने की आवाजें सुनाई दीं। जब वह भाग कर घर से बाहर निकली तो उसने देखा कि गांव के 2 लड़के उसकी बहन को खींच कर नजदीक में बने एक गड्ढे में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। शोर मचाने पर उन्होंने उसके सिर पर कोई भारी चीज मार दी जिससे वह बदहवास होकर वहीं गिर गई। छोटी बहन को बचाने के लिए वह दोनों लड़कों से भिड़ गई। उक्त लड़कों ने उसे भी पकडऩे की कोशिश की और उसके कपड़े फाड़ डाले। जब वह मदद के लिए चीखने लगी तो दोनों लड़कें उन्हें छोड़ कर भाग गए। उसने घटना की सूचना अपने पिता को फोन पर दी जिस पर उसके पिता ने घटनास्थल पर पहुंच छोटी लड़की की हालत खराब देख उसे सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। लड़की के परिवार वालों ने घटना की सूचना अपरा पुलिस चौकी में देकर आरोपी लड़कों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहना है चौकी प्रभारी का 
इस संबंध में पूछने पर अपरा पुलिस चौकी के इंचार्ज परमिंदर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए थे। फिलहाल आसपास पूछताछ करने पर उन्हें जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वहां झगड़ा हुआ है। लड़कियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश करने जैसी घटना की पुष्टि नहीं हो रही। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। थाना प्रभारी फिल्लौर भी घटनास्थल का दौरा कर जानकारी हासिल कर चुके हैं और घटना की निष्पक्ष जांच की जा रही है।   


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News