2 सगे भाई  पहुंचे जेल, बरामद हुई थी 8 ग्राम हैरोइन-नाइजीरियन रिमांड पर

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 09:58 AM (IST)

जालंधर (महेश): 53 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए बटर नामक नाइजीरियन युवक को माननीय अदालत में पेश कर थाना सदर की पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है, जबकि इससे पहले 8 ग्राम हैरोइन सहित पकड़े गए 2 सगे भाइयों को जेल भेज दिया गया है।  ए.डी.सी.पी. सिटी-2 सुडरविली ने शुक्रवार को थाना सदर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि जेल जा चुके दोनों सगे भाई पंकज व दीपक आतिल पुत्र शमशेर सिंह निवासी गांव कुराड़ थाना मुरथल जिला सोनीपत (हरियाणा) दिल्ली में बैठ कर हैरोइन की सप्लाई करने वाले विदेशी व्यक्ति नाइजीरियन बटर से हैरोइन लेकर आते थे और उसे आगे सप्लाई करतेे थे।

 

दीपक आतिल से 3 ग्राम व पंकज से सदर पुलिस ने 5 ग्राम हैरोइन बरामद की थी। ए.डी.सी.पी. सिटी-2 सुडरविली ने बताया कि रिमांड पर लिए गए नाइजीरियन बटर से गहराई से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि हैरोइन की तस्करी को लेकर और कौन-कौन लोग उसके साथ जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि नाइजीरियन की गिरफ्तारी के बाद नशा तस्करी के और बड़े-बड़े मगरमच्छों के सुराग पुलिस के हाथ लगने की उम्मीद है। इस मौके पर एस.एच.ओ. सदर गुरप्रीत सिंह व परागपुर पुलिस चौकी के प्रभारी परमजीत सिंह भी मौजूद थे।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News