अज्ञात वाहन ने कुचला मोटरसाइकिल चालक,मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Sep 21, 2017 - 08:08 AM (IST)

मोगा (आजाद): अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार मनविंद्र सिंह मिंदी निवासी गांव झंडेयाना की मौत हो गई। इस संबंध में थाना सिटी साऊथ मोगा द्वारा मृतक के चचेरे भाई गुरविंद्र सिंह निवासी गांव झंडेवाला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 

क्या हुई पुलिस कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलने पर थाना चडि़क के हवलदार लक्ष्मण सिंह पुलिस पार्टी सहित वहां पहुंचे और जांच के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि शव को सिविल अस्पताल मोगा से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वह अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा
कुलविंद्र सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। गत दिवस वह अपने चचेरे भाई मनविंद्र सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर गांव झंडेयाना से काम के संबंध में जा रहे थे, जब वह गांव के नजदीक पहुंचे तो अज्ञात वाहन चालक ने उनके मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। इस पर मनविंद्र सिंह सड़क पर जा गिरा और बुरी तरह से घायल हो गया, जिसने सिविल अस्पताल मोगा ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस पर पुलिस को सूचित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News