बुजुर्ग महिला के आभूषण व नकदी छीनने वाला मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त में

punjabkesari.in Friday, Sep 22, 2017 - 12:10 PM (IST)

नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): थाना सदर के अधीन पड़ते गांव पल्ली झिक्की में बुजुर्ग दम्पति के घर में घुस कर बुजुर्ग महिला के गले में रस्सी डाल कर बालियां, सोने का कड़ा तथा पति महिन्दर सिंह की शर्ट से 1500 रुपए लेकर फरार होने वाले अज्ञात 2 युवकों का सुराग लगाकर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि गिरफ्तार युवक द्वारा दी गई दूसरे आरोपी की पहचान के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। 
 
एस.एच.ओ. सदर इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान वरिन्दरपाल सिंह उर्फ रूबी पुत्र रघुवीर सिंह निवासी सनाणा थाना सदर रोपड़ के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने लूटपाट में उसका साथ देने वाले दूसरे आरोपी की पहचान मुकेश कौशल उर्फ लक्की पुत्र कुलदीप सिंह निवासी आरा चौक थाना डाडासिबा जिला कांगड़ा बताई है जिसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। 

बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू ने करवाई थी लूट की वारदात : इंस्पैक्टर गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि उसने बुजुर्ग महिला की पुत्रवधू जो यू.के. में रहती है, उसी के कहने पर अपने एक अन्य साथी के साथ वारदात को अंजाम दिया था। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News