भ्रष्ट एक्सियन से 30 लाख रुपए नकदी पकडऩा बना एक पहेली

punjabkesari.in Friday, Mar 24, 2017 - 09:06 AM (IST)

मानसा (जस्सल) : केन्द्र सरकार की नोटबंदी उपरांत मानसा जिले में विजीलैंस विभाग की तरफ से पंजाब जल स्रोत प्रबंधन के एक भ्रष्ट एक्सियन से 29.92 लाख रुपए नकदी पकडऩा एक पहेली बन गया है। इससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उसके पास इतनी बड़ी राशि कहां से और कैसे आई तथा किस तरह लेन-देन हुआ होगा। 


यह भी पता नहीं चल रहा कि पंजाब में ऐसे भ्रष्ट अफसरों की संख्या कितनी होगी, जो इस तरह भ्रष्टाचार द्वारा लाखों-करोड़ों रुपए इक_ा करके अपने घरों में छिपा रखे होंगे। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजीतइन्द्र सिंह मोफर ने कहा कि पंजाब के लिए यह गंभीर ङ्क्षचता का विषय है। उन्होंने कहा कि यह बात पहेली बन गई है। मोफर ने मांग की कि इस गंभीर मामले की भी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News