पूर्व सरपंच की गोलियां मार कर हत्या

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 10:28 AM (IST)

बीजा (सुनील/विपन/): खन्ना के निकटवर्ती गांव रसूलड़ा में 2 अज्ञात नौजवान हमलावर गांव के पूर्व सरपंच एवं स्व. रूपिन्द्र गांधी के भाई मनविन्द्र सिंह गांधी उर्फ मिन्दी गांधी का कत्ल करके मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के अनुसार मिन्दी गांधी आज प्रात: करीब 7.30 बजे जब अपने भतीजे दविन्द्र सिंह के साथ अपने खेतों में फसलों को स्प्रे करने के लिए गया था तो उसकी मोटर पर 2 अज्ञात नौजवान हमलावरों ने गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान उक्त हमलावर मिन्दी गांधी का बुलेट मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। इस दौरान मिन्दी के भतीजे दविन्द्र ने गाड़ी में कथित हमलावरों का पीछा करते हुए एक बार तो उनको गिरा भी दिया परन्तु कथित हमलावर वहां से एक अन्य नौजवान से उसकी इनोवा गाड़ी छीनते हुए गांव रसूलड़ा की ओर भाग गए। आगे जाकर उक्त कथित हमलावरों ने एक अन्य व्यक्ति से उसका मोटरसाइकिल लूटा एवं गांव बाहोमाजरा वाली सड़क की ओर फरार हो गए। 

जख्मी हालत में मनविन्द्र गांधी को लुधियाना के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसको मृत करार दे दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी एस.एस.पी. नवजोत सिंह माहल, एस.पी.एच. बलविन्द्र सिंह भीखी, एस.पी.डी. रविन्द्रपाल सिंह सिद्धू, डी.एस.पी. जगविन्द्र सिंह चीमा एवं एस.एच.ओ. विनोद कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं पड़ताल शुरू कर दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News