सिद्धू, मनप्रीत मंत्री पद की दौड़ में शामिल

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2017 - 09:49 PM (IST)

चंडीगढ़: क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू, हॉकी के पूर्व कप्तान परगट सिंह और मनप्रीत सिंह बादल उन नेताओं में शामिल हैं जिन्हें अमरिंदर सिंह मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है। 

मुख्यमंत्री पद के दावेदार अमरिंदर ने अपने मंत्री परिषद् का ब्यौरा साझा नहीं किया लेकिन पार्टी के सूत्रों ने कहा कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू सहित कई निर्वाचित विधायक, निवर्तमान मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के रिश्तेदार मनप्रीत और रजिया सुल्ताना मंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं। 

पंजाब में दस वर्ष के बाद सत्ता में लौट रही कांग्रेस विभिन्न जाति, धर्म, क्षेत्र के लोगों को प्रतिनिधित्व दे सकती है और कैबिनेट में अनुभवी नेताओं और युवा चेहरे को शामिल कर सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि माझा इलाके से मंत्री पद के लिए अन्य संभावितों में सुखजिंदर रंधावा (डेरा बाबा नानक), तृप्त सिंह राजिंदर बाजवा (फतेहगढ़ चूडिय़ां) और आे पी सोनी (अमृतसर मध्य) शामिल हैं। दोआबा के पूर्व हॉकी कप्तान परगट सिंह (जालंधर कैंट), राणा गुरजीत सिंह (कपूरथला) और शाम सुंदर अरोड़ा (होशियारपुर) मंत्री पद के दावेदारों में शामिल हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News