अय्याशी के लिए करता था नशे की तस्करी, गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 28, 2017 - 10:53 AM (IST)

लुधियाना (ऋषि): अय्याशी के लिए नशे की तस्करी करने वाले 21 वर्षीय युवक को एंटी नार्कोटिक सैल की पुलिस ने 7 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना शिमलापुरी में एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। सैल प्रभारी सुरिंद्रपाल के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी शिमलापुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे बुधवार को सूचना के आधार पर जनता नगर चौक से तब गिरफ्तार किया जब वह पैदल हैरोइन की सप्लाई करने जा रहा था। पूछताछ दौरान आरोपी ने बताया कि वह अय्याशी करने के लिए नशा तस्कर बन गया। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर गहनता से पूछताछ कर रही है। 

7 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार
जालंधर से डेहलों के इलाके में चूरा-पोस्त बेचने आने वाले एक तस्कर को थाना डेहलों की पुलिस ने 7 किलो चूरा-पोस्त सहित गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी हरजीत सिंह के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान जालंधर के रहने वाले चरणजीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को उसे तब गिरफ्तार किया जब वह मोटरसाइकिल पर नशे की सप्लाई देने जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया है और गहनता से पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News