बेटे को खाना खिला फंदे पर झूल गया पिता

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 01:05 PM (IST)

लुधियाना (ऋषि): भाई रणधीर सिंह नगर इलाके में रिटायर्ड ई.टी.ओ. बलधीर सिंह के 35 वर्षीय बेटे ने संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना सराभा नगर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एम्बुलैंस 108 की मदद से सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया। मृतक की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। 
जांच अधिकारी जनकराज के अनुसार बलधीर सिंह की 2 बेटियां व एक बेटा हैं।  लगभग 4 वर्ष पहले हरप्रीत की शादी हरमन से हुई थी।

इनका एक अढ़ाई वर्षीय बेटा अनिल प्रताप सिंह है। विगत दिनों बेटी ने मुम्बई में नया घर लिया था, जिसके मुहूर्त के चलते बलधीर सिंह अपनी पत्नी के साथ वीरवार सुबह ही मुम्बई गया था। देर रात उन्हें घर से हरप्रीत की मौत की खबर मिली और शुक्रवार सुबह वे मुम्बई से चल पड़े तथा बाद दोपहर घर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि रात हरप्रीत सिंह ने अपने बेटे को खाना खिलाया और पत्नी को ऊपर कमरे में सोने जाने की बात कहकर चला गया। लगभग 20 मिनट बाद जब उसने ऊपर जाकर देखा तो पति का शव पंखे से झूल रहा था। शोर मचाने पर एकत्रित हुए आसपास घरों के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।  परिजनों ने बताया कि हरप्रीत सिंह मर्चैंट नेवी में नौकरी करता था। शादी के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। अब फिर से नौकरी ज्वाइन करना चाह रहा था, जिसके चलते उसकी मुम्बई में ट्रेनिंग चल रही थी। गत 20 अप्रैल को छुट्टी पर घर आया था और एक सप्ताह बाद वापस चले जाना था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News