झुग्गी झोपड़ी हटाने गई निगम टीम पर पथराव, लाठीचार्ज

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 01:35 PM (IST)

लुधियाना(महेश/हितेष ):महानगर के औद्योगिक इलाके मैट्रो रोड पर अवैध रूप से काबिज़ झुग्गी झोपडिय़ों को हटाने के लिए नगर निगम की टीम शुक्रवार सुबह पुलिस बल के साथ पहुंची। टीम ने जैसे ही कार्रवाई करनी शुरू की झुग्गी झोपड़ी वाले विरोध करने लगे। पुलिस ने लाठियों का प्रयोग किया तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके बाद निगम को कार्रवाई रोकनी पड़ी। अतिक्रमण हटाने गए दस्ते को बैरंग लौटना पड़ा।
प्रत्य़क्षदर्शियों के मुताबिक सुबह जैसे ही पुलिस बल के साथ निगम की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची झुग्गी झोपड़ी वाले एकत्र हो गए। उन्होंने निगम दस्ते के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बीच ही निगम के दस्ते ने झुग्गियों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। अभी दस्ते ने एकाध झुग्गियां गिराई ही थी कि लोग पुलिस से उलझने लगे। 

इस दौरान पुलिस ने लोगों को तीतर-बीतर करने के लिए लाठीचार्ज किया। इससे गुस्साए लोगों ने निगम दस्ते पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसके कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। माहौल खराब होता देख पुलिस बल मौके से खिसक गया। बाद में निगम का अतिक्रमण हटाने आया दस्ता भी मौके से चला गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News