2 बच्चों की मां ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पति पिछले 2 वर्षों से रह रहा है विदेश में

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2017 - 08:38 AM (IST)

जैतो (वीरपाल/गुरमीत): जैतो सब डिवीजन के नजदीकी गांव सूरघुरी में एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार किरनदीप कौर पत्नी जसविन्द्र सिंह पुत्र जग्गर सिंह निवासी सूरघुरी ने आज सुबह छत वाले पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना के अनुसार किरनजीत कौर का पति जसविन्द्र सिंह पिछले 2 वर्षों से सऊदी अरब (दुबई) में रह रहा था और मृतक किरनदीप कौर अपने 2 बच्चों लड़का सतपाल सिंह और लड़की जैसमीन कौर के साथ गांव सूरघुरी में रह रही थी।

किरनजीत कौर की मौत की घटना बारे उसके 12 साल के पुत्र सतपाल सिंह को कमरे के अंदर मेज के खटके की आवाज से पता चला और बच्चे ने तुरंत अपने दादा जग्गर सिंह को सूचित किया। गांव के सरपंच इकबाल सिंह ने घटना की सूचना थाना जैतो में दी और थाना प्रमुख सुनील कुमार शर्मा पुलिस पार्टी समेत घटना स्थान पर पहुंचे। पुलिस रिपोर्ट मुताबिक खबर लिखे जाने तक पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News