सुखपाल खैहरा ड्रग तस्करी का किंग पिनः सुखबीर बादल

punjabkesari.in Friday, Nov 17, 2017 - 04:58 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने 'आप' विधायक सुखपाल खैहरा पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने सुखपाल खैहरा को कोई जमानत नहीं दी और अदालत ने भी माना है कि इस मामले में किसी तरह की कोई राजनीतिक रंजिश नहीं है। 


सुखबीर ने प्रेस कांफ्रैंस करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा ही अकाली दल को ड्रग तस्करी के नाम पर बदनाम करती रही है लेकिन उनके अपने ही नेता नशा तस्करी के मामलों के साथ जुड़े हुए हैं। 

 

सुखबीर बादल ने कहा कि अदालत ने भी कहा है कि सुखपाल खैहरा ड्रग तस्करी का किंगपिन है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह पर भी निशान साधते हुए कहा कि यदि कैप्टन अमरिन्दर सिंह या पंजाब पुलिस ने सुखपाल खैहरा को बचाने की कोशिश की तो पंजाब की जनता से बुरा कोई नहीं होगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News