सुरेश कुमार ने मुख्य प्रधान सचिव का पद संभाला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 21, 2017 - 01:11 AM (IST)

चंडीगढ़(भुल्लर/धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह के कार्यालय में नियुक्त सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी सुरेश कुमार ने सोमवार को औपचारिक तौर पर पद संभाल लिया। उल्लेखनीय है कि कै. अमरेंद्र सिंह की पिछली सरकार में वह मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के तौर पर कार्य कर चुके हैं। इसके बाद सुरेश कुमार मुख्यमंत्री बादल के साथ भी रहे।

सुरेश कुमार की साफ छवि व अच्छे प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए कै. अमरेंद्र सिंह ने उन्हें चीफ प्रमुख सचिव का विशेष पद स्थापित करके उन्हें अपने साथ तैनात किया है। मुख्यमंत्री के शपथ लेने से पहले ही सुरेश कुमार ने उनके सलाहकार के तौर पर कार्य करना शुरू कर दिया था और अब तक हुए प्रशासनिक फेरबदल में सुरेश कुमार की अहम भूमिका रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News