आदमपुर व जालंधर न्यूनतम तापमान के चलते प्रदेश में रहे सबसे ठंडे

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 10:45 AM (IST)

जालंधर (राहुल): आदमपुर, जालंधर न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सैल्सियस के चलते प्रदेश में सबसे ठंडे रहे। आज जहां न्यूनतम तापमान में करीब 1 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सैल्सियस की बढ़त हुई। 

मौसम विभाग के अनुसार जालंधर का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सामान्यत: आसमान साफ रहा। सुबह 10 बजे के बाद कुछ स्थानों पर पाकेट रेन ने मौसम खुशगवार बना दिया। सुबह के समय आद्र्रता 95 प्रतिशत रही जो कि शाम के समय 75 प्रतिशत तक पहुंच गई। पूर्वोत्तर की ओर से आ रही हवाओं की गति 6 से 9 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही। मौसम विभाग की मानें तो आगामी सप्ताह के दौरान धुंधलका गहराने व आकाश में बादल छाए रहने के आसार हैं। 22 नवम्बर के बाद आकाश साफ होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News