झगड़े के दौरान मौत का मामलाःइंसाफ की मांग को लेकर परिजनों का धरना

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2017 - 11:46 AM (IST)

दोरांगला(नंदा): गांव मगरमुदियां में गत दिनों 2 परिवारों में तकरार के बाद हुए झगड़े में गुरदियाल सिंह पुत्र चरण सिंह की मौत हो गई थी। दोरांगला पुलिस ने आरोपी रमनदीप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह तथा अन्य 6 साथियों के विरुद्ध केस दर्ज किया था। पुलिस ने 15 जुलाई को बलजीत सिंह पुत्र परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया और सायंकाल उसे छोड़ दिया।

इस सम्बन्धी गुरदियाल सिंह की पत्नी कुलवंत कौर व समूह पारिवारिक सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए पुलिस स्टेशन इंचार्ज पर बलजीत सिंह को 3 लाख रिश्वत लेकर रिहा कर देने का आरोप लगाते हुए दोरांगला-गुरदासपुर मुख्य मार्ग पर स्थित टोटा मोड़ पर ट्रैफिक जाम लगाकर नारेबाजी की। उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की मांग की।

वहीं थानाध्यक्ष कुलविन्द्र सिंह ने मृतक गुरदियाल की पत्नी कुलवंत कौर द्वारा लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि आरोपी बलजीत सिंह हृदय रोग से पीड़ित है। उसका स्वास्थ्य बिगडने पर उसे गुरदासपुर उपचार हेतु कल भर्ती करवाया गया है लेकिन उसे रिहा बिल्कुल नहीं किया गया। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि केस के मुख्य आरोपी रमनदीप सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह तथा नरेन्द्र सिंह को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया है। पुलिस द्वारा चल रही जांच में कोई भी आरोपी पाया गया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News