महिला ने एंबुलैंस में दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2017 - 12:13 PM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): अपने घर से डिलीवरी के लिए अस्पताल जा रही एक महिला ने एंबुलैंस में ही बच्ची को जन्म दे दिया। मां व बच्ची दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

प्राप्त जानकारी अनुसार गुरमीत कौर पत्नी बचित्तर सिंह निवासी नजदीक वाटर ट्रीटमैंट प्लांट कपूरथला, जो गर्भवती थी, को उसके पारिवारिक सदस्यों द्वारा प्रसव पीड़ा आने पर 108 एंबुलैंस को फोन कर बुलाया गया। जब वे एंबुलैंस, जिसे पायलट राज चला रहा था, में जैसे ही घर से सिविल अस्पताल के लिए जा रहे थे तो रास्ते में महिला की डिलीवरी अपने आप हो गई। महिला ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News