घर से नकदी व गहने चोरी

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 10:22 AM (IST)

जालंधर(प्रीत, सुधीर): भाई दित्त सिंह नगर में बीती रात करीब डेढ़ घंटे में चोर एक घर से हजारों का सामान चोरी कर ले गए। भाई दित्त सिंह नगर निवासी नवीन कुमार वीडियो एडीटिंग का काम करता है। करीब 9 बजे वह परिवार के साथ डिनर पर गया।

करीब डेढ़ घंटे बाद वापस लौटे तो घर में चोरी हो चुकी थी। चोर घर से 30 हजार रुपए नकद, सोने की चेन, 2 मोबाइल, गैस सिलैंडर व अन्य सामान चोरी कर ले गए। थाना-3 की पुलिस को घटना की सूचना दी गई है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News