दत्ती को बताई वार्ड नंबर 7 की मुश्किलें

punjabkesari.in Sunday, Apr 30, 2017 - 02:05 AM (IST)

अमृतसर(वालिया): वार्ड नंबर 7 अधीन आती फे यरलैंड कालोनी में वरिष्ठ नेता गगनदीप सिंह गिल की अध्यक्षता में इलाका निवासियों की बैठक हुई जिसमें विशेष तौर पर विधायक सुनील दत्ती पहुंचे। 

गगनदीप सिंह गिल और इलाका निवासियों ने दत्ती को इलाके का ट्रांसफार्मर बड़ा करवाने, नया टयूबवैल लगवाने, स्ट्रीट लाइट व अन्य मुश्किलों के संबंध में जानकारी दी। दत्ती ने कहा कि वार्ड नंबर 7 की समस्याएं जल्द ही हल करवाई जाएंगी। इस अवसर पर सुखदेव सिंह प्रधान, जगजीत सिंह सोही, बलदेव सिंह बाठ, कृपाल सिंह बावा, रमन खन्ना, सुनील बब्बर, डी.एस.पी. संपूर्ण सिंह, इंजीनियर रोहित मेहरा, सोभा सिंह, लखविन्द्र सिंह गिल, कुलवंत सिंह इंस्पैक्टर, इन्द्रबीर सिंह उपाध्यक्ष, अशोक जंतनुरा, राम सिंह, चमन लाल, बोबी फौजपुरा, मुख्तयार सिंह जैजपुरा, गुरदीप सिंह आदि उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News