महिला से छेड़छाड़ की कोशिश, दोनों आरोपी फरार

punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2017 - 03:32 PM (IST)

नाभा (भूपिंद्र भुप्पा): गुरुद्वारे के 2 सेवकों द्वारा महिला के साथ जबरदस्ती करने का मामला प्रकाश में आया है।

जानकारी के अनुसार गांव अलौहरा खुर्द के गुरुद्वारा सिद्धसर साहिब इसरपुरा में सेवा करने वाले 2 सेवादारों लक्खा सिंह व राजपाल सिंह उर्फ काला ने कथित तौर पर बीती रात करीब 8 बजे एक महिला के साथ गुरुद्वारा के अलहौंरा कलां स्थित खेत की मोटर पर जबरदस्ती करने की कोशिश की। 

पीड़ित महिला के पति रणजीत सिंह वासी अर्जुन कालोनी अलहौंरा ने बताया कि उसकी पत्नी उक्त गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा रखकर वहां सेवा के लिए जाती रहती है तथा बीती रात कथित आरोपियों ने उसे सेवा के लिए फोन करके बुलाया था। अंधेरे का फायदा उठाकर उन्होंने उसकी पत्नी से छेड़छाड़ की कोशिश की जिस पर पीड़िता ने शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा कर लिया। 
इसी दौरान दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचित कर दिया। इस संदर्भ में सदर थाना के एस.एच.ओ. अमृतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News