क्या राणा गुरजीत सिंह के बाद चन्नी की छुट्टी कराने में सफल होंगे खैहरा?

punjabkesari.in Tuesday, Mar 13, 2018 - 09:58 PM (IST)

लुधियाना(कंवलजीत): पंजाब विधानसभा में विरोधी पक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा ने पंजाब मंत्रिमंडल से राणा गुरजीत सिंह की छुट्टी करवा कर बता दिया है कि असल में विरोधी पक्ष किस को कहते हैं और उसका क्या रोल होता है। इस समय पंजाब विधानसभा में चाहे आप और लिप के 22 विधायक हैं पर उनकी तरफ से पिछले विधानसभा सैशन में हंगामा डाल कर बता दिया गया था कि अपनी बात को विधानसभा में किस तरह पेश किया जाता है। 

आप-लिप के 22 विधायक फिर विधानसभा सैशन में हंगामा डालने की तैयारी में हैं। सुखपाल सिंह खैहरा ने विधानसभा सैशन से पहले ही मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कुछ अन्य कांग्रेसी मंत्रियों और विधायकों की ठेकेदारों के साथ तस्वीरें वायरल की हैं। अब देखना बाकी है कि वह चन्नी और अन्य कांग्रेसी विधायकों की छुट्टी कराने में सफल होंगे या नहीं? 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News