जहर निगलने से महिला की मौत

punjabkesari.in Saturday, Apr 29, 2017 - 12:06 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): जहर निगलने से महिला की मौत हो गई। महिला मोनिका के पति नवीन कुमार ने बताया कि वह आटो चालक है। पत्नी घर से 1 किलोमीटर दूर फैक्टरी में काम करती है। रोज की तरह सुबह 8.45 बजे घर से खाना खाकर काम पर गई थी और वह आटो लेकर चला गया। कुछ देर बाद ही बेटे सन्नी ने फोन कर बताया कि मां घर वापस आ गई है और उल्टियां कर रही है। उसे तुरंत डेहलों अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां हालत खराब होने पर 11.30 बजे सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। दोपहर 3.30 बजे उसने दम तोड़ दिया। डाक्टरों के अनुसार महिला ने कोई जहरीला पदार्थ निगला हुआ था।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News