महिला ने बस में दिया बच्चे को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों ठीक

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 10:22 PM (IST)

सरहिन्द(थापर): चंडीगढ़ से सरहिन्द आ रही पंजाब रोडवेज की बस में सफर कर रही एक महिला के अचानक डिलवरी पेन शुरू हो गया। उसने कुछ मिनटों में ही बस में ही बच्चे को जन्म दे दिया। 

बस चालक कर्मजीत सिंह व कंडक्टर चरणजीत सिंह बताया कि उक्त महिला नीलू निवासी सरहिन्द चंडीगढ़ से सरहिन्द आ रही थी। जैसे ही बस आम खास बाग के नजदीक पहुंची तभी महिला को डिलवरी पेन शुरू हो गई थी। उसको लेकर उन्होंने बस रोक तुरंत पुरुषों को बस से उतार दिया तथा बस में मौजूद महिलाओं ने उसे संभाला, पर उसी दौरान उसके लड़का हो गया, जिस पर वे उसे तुरंत सरहिन्द के महेश अस्पताल में ले गए थे। महिला डाक्टर पूनम ने बताया कि डिलवरी नार्मल थी और जच्चा तथा बच्चा दोनों ही ठीक हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News