महिला ने एम्बुलैंस में दिया बच्ची को जन्म

punjabkesari.in Tuesday, Oct 31, 2017 - 10:48 AM (IST)

कपूरथला (मल्होत्रा): अपने घर से 108 नंबर एम्बुलैंस पर डिलीवरी के लिए जा रही एक महिला ने एम्बुलैंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दे दिया। एम्बुलैंस के पायलट राज व ई.एम.टी. मनदीप ने बताया कि टैलीफोन आने पर वह मोहल्ला महताबगढ़ में महिला संदीप कौर पत्नी जसविन्द्र सिंह को लेकर सिविल अस्पताल कपूरथला में आ रहे थे।

रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा होने के बाद टीम की मदद से महिला ने एम्बुलैंस में ही एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। यह महिला संभावित डेंगू की पीड़ित थी। क्षेत्र में पायलट राज की 108 एम्बुलैंस द्वारा लोगों को दी जा रही सेवाओं की प्रशंसा की जा रही है। इससे पहले भी एम्बुलैंस में एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया था। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News