महिला सहित 3 हैरोइन तस्कर गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 07:57 AM (IST)

अमृतसर (संजीव): सी.आई.ए. स्टाफ की पुलिस ने स्थानीय बस स्टैंड के समीप से महिला सहित 3 हैरोइन तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनमें सुरिन्द्र सिंह सोनू निवासी न्यू प्रताप नगर, कर्म सिंह कम्मा निवासी नवांकोट व परमजीत कौर निवासी सराएं संत राम शामिल थे। पुलिस ने उक्त आरोपियों के कब्जे से 1 वरना कार, 1 बीट कार, 1 एक्टिवा, 200 ग्राम हैरोइन, 1.80 लाख की भारतीय करंसी व 1 इलैक्ट्रॉनिक कंडा बरामद किया।

पुलिस ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध एन.डी.पी.एस. एक्ट के अधीन केस दर्ज उन्हें माननीय अदालत के निर्देशों पर जांच के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है। यह खुलासा ए.सी.पी. तेजबीर सिंह व इंस्पैक्टर जोगा सिंह ने पत्रकार सम्मेलन के दौरान किया। पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड के समीप नाका लगा रखा था। सफेद रंग के एक्टिवा स्कूटर के पीछे बैठी एक औरत उतर कर कार की ओर बढ़ी।

पुलिस ने शक के आधार पर तीनों को जांच के लिए हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 200 ग्राम हैरोइन व 1.80 लाख की भारतीय करंसी बरामद होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और बहुत जल्द कई अन्य खुलासे होने की भी संभावना है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News