ट्रेन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 26, 2017 - 10:12 AM (IST)

जालंधर (गुलशन) :सोढल फाटक पर 23 जून को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक घायल हो गया था जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई।

जी.आर.पी. के ए.एस.आई. सुरिंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की उमर लगभग 30 वर्ष है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने इस संबंध में धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News