शीर्ष मंत्रियों में गिने जाते हैं कोहाड़

punjabkesari.in Friday, Jan 13, 2017 - 12:36 PM (IST)

अजीत सिंह कोहाड़ शिरोमणि अकाली दल के शीर्ष मंत्रियों में गिने जाते हैं। वह 2012 में चुनी गई राज्य सरकार में परिवहन मंत्री रहे। इसके अलावा उनके पोर्टफोलियो में कानून व लैजिस्लेटिव अफेयर्स भी रहा। उनके राजनीतिक करियर पर गौर करें तो वह लोहियां विधानसभा हलके से 1997 में पहली दफा चुने गए। इसके बाद वह 2002 व 2007 में भी पुन: इसी सीट से दोबारा नियुक्त हुए और उन्हें राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी मिली। 2012 में पुनर्सीमांकन के कारण कोहाड़ नए विधानसभा हलके शाहकोट से लड़े और जीत हासिल करने के बाद उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। 2017 के चुनावों में भी कोहाड़ अहम जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News