मशोबरा की वादियों में कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने मनाया अरूसा का जन्मदिन

punjabkesari.in Monday, May 22, 2017 - 10:33 AM (IST)

शिमलाः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने गत दिवस हिमाचल की राजधानी शिमला से करीब 16 किलोमीटर दूर मशोबरा स्थित फरीदकोट हाऊस में अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम का जन्मदिन मनाया।

 

सिंह दोपहर करीब सवा बारह बजे नारकंडा के समीप कंडियाडी स्थित अपने फार्म हाऊस से मशोबरा के लिए निकले। उनके काफिले में तीन जिप्सी थीं, जिनमें पंजाब पुलिस के जवान सवार थे। वह करीब साढ़े बारह बजे मशोबरा पहुंचे और फरीदकोट हाऊस में अरूसा आलम के जन्मदिन की पार्टी के इंतजाम का जायजा लिया। जन्मदिन पार्टी में अमरिंदर के पंजाब से कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए।

 

अभी तक अमरेंद्र सिंह कंडियाडी में अपने फार्म हाऊस में रुके थे, जहां सुरक्षा बंदोबस्त इतने कड़े हैं कि कोई भी उनसे मिलने नहीं जा सकता है। उनकी सुरक्षा के लिए पंजाब पुलिस के जवान तैनात हैं। प्रदेश सी.आई.डी. को भी जानकारी नहीं थी कि अरूसा के जन्मदिन की पार्टी में कौन लोग शामिल होंगे।  सिंह कुछ दिनों से राजनीतिक सरगर्मियों से दूर शिमला की ठंडी वादियों में आराम कर रहे हैं। उन्होंने सेब व चेरी के  अपने बगीचों का जायजा भी लिया । इस दौरान उन्होंने कुछ सरकारी फाइलों को भी निपटाया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News