डेंगू ने बुझाया एक और घर का चिराग

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2016 - 02:03 PM (IST)

अमृतसर(दलजीत): डेंगू ने पूरे जिले में पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं। डेंगू ने शहर के एक और नौजवान की जान ले ली, जिससे एक और घर का चिराग बुझ गया।

इस नौजवान की अभी 2 साल पहले ही शादी हुई थी। मौत के कारण घर में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार विशाल वोहरा (28) निवासी नवां कोट पिछले कुछ दिनों से बुखार की लपेट में था। पारिवारिक सदस्यों ने विशाल के जब टैस्ट करवाए तो उसमें डेंगू पॉजीटिव आया। डेंगू की बीमारी के कारण विशाल वोहरा की मौत हो गई। इससे पहले एक अध्यापक तथा नौजवान की डेंगू के कारण मौत हुई थी। शहर में सरकारी तथा गैर-सरकारी अस्पताल डेंगू से पीड़ित मरीजों से भरे पड़े हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए