नशे की भेंट चढ़ा एक और नौजवान

punjabkesari.in Tuesday, Sep 11, 2018 - 04:09 PM (IST)

तरनतारन(बलविंद्र): गांव बरवाला में नशे का टीका लगाने से एक और नौजवान की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बलविन्द्र सिंह निवासी बरवाला ने बताया कि उसका लड़का जसबीर सिंह उर्फ सोनी (28) नशा करने का आदी था और उसने हैरोइन का टीका लगाया जिससे उसकी मौत हो गई।बलविन्द्र सिंह ने कहा पंजाब सरकार तो नशों खत्म करने के दावे कर रही है परंतु नशा खत्म नहीं हो रहा। इसी नशों ने हमारा नौजवान पुत्र हमसे छीन लिया। उन्होंने बताया कि वह और उसका लड़का मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार पाल रहा थे। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। मृतक अपने पीछे पत्नी, 2 लड़कियां और 1 लड़का छोड़ गया है। गांव के श्मशानघाट में मृतक का अंतिम संस्कार दिया गया।

swetha