बी.आर.टी.सी. प्रोजैक्ट की ग्रिलें चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 2 गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 25, 2019 - 10:38 AM (IST)

अमृतसर (अरुण): बी.आर.टी.सी. प्रोजैक्ट के अंतर्गत लगी लोहे की ग्रिलें चोरी करने वाले गिरोह को बेनकाब करते थाना छेहर्टा की पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों को काबू कर लिया। इन आरोपियों को पुलिस पार्टी द्वारा उस समय पर गिरफ्तार किया गया जब वह चोरी की लोहे की ग्रिलें लेकर बेचने की ताक में घूम रहे थे। प्रैस वार्ता के दौरान खुलासा करते थाना छेहर्टा प्रभारी महताब सिंह आई.पी.एस.व सब इंस्पैक्टर भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चोरी हो रही बी.आर.टी.सी. प्रोजैक्ट की ग्रिलों के संबंध में छेहर्टा पुलिस द्वारा विशेष चौकसी करते सिविल वर्दी धारी कर्मचारियों को अलग-अलग क्षेत्रों में तैनात किया गया था।

पुलिस पार्टी द्वारा एक संदिग्ध आटो नंबर पी.बी.02.डी.एन.4203, जिसमें लोहे की ग्रिले रखी थीं, को रोका गया। जांच दौरान यह ग्रिले चोरी की सामने आईं। गिरफ्तार आरोपी परमिन्दर सिंह रिंकू पुत्र गुरदीप सिंह निवासी खासा कालोनी और उसके साथी गुरविन्दर गिन्दू पुत्र प्रगट सिंह निवासी खुरमणिया को गिरफ्तार कर पुलिस द्वारा लोहे की चोरी की 4 ग्रिलों सहित आटो कब्जे में ले लिया। प्राथमिक पूछताछ का हवाला देते एस.आई. भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि पूछताछ दौरान इन आरोपियों ने माना कि वह नशापूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। बरामद की गई यह लोहे की ग्रिलें उनके द्वारा 2 दिन पहले नरायणगढ़ क्षेत्र नजदीक से चोरी किए जाने का खुलासा किया गया।

पुलिस रिमांड दौरान बेपर्द होंगे गिरोह के अन्य सदस्य 
जांच अधिकारी एस.आई. सिंह ने बताया कि अदालत में पेश करमिले रिमांड दौरान इन आरोपियों से गहनता के साथ पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस गिरोह के साथ जुड़े कुछ अन्य सदस्यों को बेपर्द करने के उपरांत चोरी की गई अन्य लोहे की ग्रिलें बरामद किए जाने की संभावना है। 

Anjna