घर में अकेली नाबालिगा के साथ रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Wednesday, Apr 03, 2019 - 10:27 PM (IST)

अमृतसर(अरुण): थाना छेहरटा अधीन पड़ते एक क्षेत्र निवासी घर में अकेली नाबालिग रिश्तेदार को हवस का शिकार बनाने वाले 2 भाइयों खिलाफ कार्रवाई करते पुलिस द्वारा मामला दर्ज किया गया है। 

पुलिस को दी शिकायत में लड़की की माता ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उसकी बहू के भाई जो अक्सर उनके घर आते-जाते रहते हैं। एक दिन जब उसकी नाबालिग लड़की घर में अकेली थी तो उनके घर पहुंचे। बहू के भाई गौरव शर्मा द्वारा उसकी नाबालिग लड़की को जबरन हवस का शिकार बनाया गया। लड़की ने परिवारिक सदस्यों को खुलासा करते बताया कि एक बार पहले भी जब गौरव शर्मा और उसका भाई विशाल शर्मा ननिहाल घर से उसे कार में लेकर आ रहे थे तो दोनों भाइयों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने लड़की की मां विजय रानी की शिकायत पर कार्रवाई करते आरोपी गौरव शर्मा और विशाल शर्मा पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव रोड़ी मजीठा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस मामले की कर रही है जांच, जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी: ए.सी.पी. देवदत्त 
पत्रकारों के साथ बातचीत करते ए.सी.पी. देवदत्त शर्मा ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत के आधार पर दर्ज इस मामले की पुलिस जांच कर रही है। मुकम्मल जांच उपरांत दोनों आरोपी भाइयों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 

Vaneet